About us
आगमन
“आगमन उत्सव उमंग” की सफलता के बाद “दूसरा आगमन उत्सव उमंग” की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। आप सब के सहयोग से यह पहले से भी ज्यादा भव्य और लाभदायक होने की उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है। “आगमन” का उद्देश्य नए रचनाकारों को मंच प्रदान करने के अलावा उन्हें इस क्षेत्र में पेशेवर नजरिए से विकसित करना और हर सुविधा उपलब्ध कराना है। इसीलिए समय समय पर हम, विभिन्न शहरों में, साहित्यिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और उन्हें प्रमोट करने की हर संभव कोशिश करते हैं।
आगमन समसि सम्मान - 2025 एक पहल
हिन्दी लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक पहल है। हिन्दी लेखक जितनी मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं, यह स्थिति किसी से छिपी नहीं है लेकिन साथ ही मार्केटिंग के प्रति उदासीनता भी उनके संघर्ष को स्थायी बना देती है।

_JPG.jpg)
हम क्या करेंगे
हमारी कोशिश है कि हिन्दी लेखकों की रचना को उचित स्थान मिले। इसी सोच के चलते उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से, मंच के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। और समय समय पर आयोजन किए जाते रहेंगे। साक्षात्कार द्वारा उनकी सोच को, जहाँ वह अपनी बात खुलकर रख सकेंगे, माध्यम प्रदान किया जाएगा। किताबों के प्रचार में समुचित मदद की जाएगी।
आगमन समसि सम्मान - 2025
यह सम्मान पाँच श्रेणियों में प्रदान किए जाएँगे, उपन्यास, क ाव्य संग्रह, कहानियाँ, सामाजिक सरोकार और नारी/पुरुष उत्थान। जिसमें हर श्रेणी में प्रथम पुरुस्कार के रूप में रुपए 11000/- एवं पाण्डुलिपि का प्रकाशन और अन्य लेखकों की पाण्डुलिपि का प्रकाशन, गुणवत्ता के आधार पर, किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क रुपए 5000/- निर्धारित है।

Our Authors




























Previous Events
आगमन उत्सव उमंग 2023
बुद्ध रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑडिटोरीयम, लखनऊ
24 दिसम्बर 2023
आगमन द्वादश स्थापना दिवस समारोह
प्रेस क्लब, हरिद्वार
15 सितम्बर 2025
आगमन सावन उत्सव
हिन्दी भवन, आईटीओ, नई दिल्ली
17 अगस्त 2024
आगमन कवि कोविद सम्मान समारोह
हिन्दी भवन, आईटीओ, नई दिल्ली
14 जुलाई 2024
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
---|---|---|---|
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
![]() | ![]() | ![]() |